Sarkari Naukri 2023: यूपी में खेल कोटे से 227 को मिली नौकरी, कांस्टेबल पदों पर हुई तैनाती

Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में खेल कोटे से भर्ती की गई है। जिसमे 227 खिलाड़ियों को कांस्टेबल पदों पर चयनित किया गया है। 150 खिलाड़ी अब कोच बनेंगे। रिटायर्ड खिलाडियों के लिए सरकार द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। अब 150 नए कोच बनेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य खेलो के प्रति बड़ाबा देना है। रिपोर्ट के अनुसार 65000 से अधिक युवा और महिला दलों को स्पोर्ट्स किट प्रदान की जा रही है। जिससे वह खेलो के प्रति जागरूक हो सके। पुलिस में महिलाओं के चयन की संख्या अधिक है। यह निर्धारित 20 प्रतिशत कोटे से भी अधिक है। खेल नीति के अनुसार सभी विभागों में 2 प्रतिशत कोटा खेल विभाग के लिए रहेगा।

आपको बता दे यह खेल कोटे से यूपी पुलिस में यह सबसे बड़ी भर्ती है। इससे पहले एक साथ इतने खिलाडियों को नौकरी प्रदान नही की गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र दिए गए। सीएम ने खिलाडियों से कहा “खिलाड़ी अपने लिए नहीं देश के लिए खेलता है, जिससे देश प्रदेश, जिला, गांव और मुहल्ले का नाम रोशन होता है। उसके खेल से दुनिया में पहचान बनती है”

सबसे पहले सबसे तेज नौकरी से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम से अभी जुड़िए

व्हाट्सएप ग्रुपClick Here
टेलीग्राम चैनलClick Here
अन्य नौकरियांयहां देखें

Leave a Comment