यूपी के 12 जिलों में इस दिन से शुरू होगी सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती, नौकरी पाने का अवसर

UP Army Agniveer Bharti 2024: उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में अग्निवीर पदों पर भर्ती 14 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी। सेना में भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस भर्ती रैली का आयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा में किया जायेगा। इस भर्ती रैली में आगरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, झांसी, हाथरस, इटावा, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर जिले के वेरोजगार युवा सामिल हो सकते है।

भर्ती में सामिल होने वाले छात्रों के लिए मैदान एवम ट्रैक ठीक किया जा रहा है साथ ही पेयजल, यातायात, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था कराई गई है। इस भर्ती रैली में लिखित परीक्षा के पास होने वाले छात्र ही सामिल हो सकेंगे। सामिल हुए सभी छात्रों के दस्तावेज सत्यापन के बाद दौड़, शारीरिक परीक्षण किया जायगा।

Leave a Comment