यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 पेपर लीक खबर, अबतक 122 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश में 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जोकि 17 और 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित हो रही है। भर्ती परीक्षा में किसी तरह की नकल ना हो उसके लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए है। 

जिसमे प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी भी की जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच भी परीक्षा पेपर लीक होने की खबरे तेजी से आ रही है। आपको बता दे कि अलग अलग जिले से 122 सॉल्वर और उनके ग्रुप को टीम ने दबोच लिया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है। 

122 सॉल्वर पकड़े गए, सबसे अधिक एटा से

उत्तर प्रदेश में 17 फरवरी को दोनो पालियों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षा बलों की चौकसी के कारण 122 सॉल्वर्रो को दबोच लिया है। जिसमे सबसे अधिक एटा जिले से पकड़े जाने के खबर है। शनिवार को टीम ने एटा जिले से 15 सॉल्वरो को गिरफ्तार किया, आजमगढ़ से 7 और प्रयागराज से 9 सॉल्वरों को पकड़ा। हाथरस पुलिस ने 3 लोग, फिरोजाबाद पुलिस ने 4 लोग और कानपुर पुलिस ने 2 लोगो को दबोचा। 

बही दूसरी ओर वाराणसी में अलग अलग केंद्रों पर 5 लोगो को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। मिर्जापुर में फर्जी एडमिट कार्ड बनाने वाले ग्रो का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने प्रयागराज से 5 सॉल्वर और 4 छात्रों को परीक्षा पहले गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास 16 एडमिट कार्ड, 4 ब्लूटूथ, रिसीवर और 80 हजार रुपए बरामद किए गए। 

क्या लीक हो गईं है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

उत्तर प्रदेश में चल रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। कुछ जगह परीक्षा रद्द होने की खबरे जारी की गई है। लेकिन इन सभी खबरों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड ने खारिज कर दिया है। बोर्ड ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “कृपया भ्रामक सूचना ना फैलाए, आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है”।

पुलिस ने जौनपुर से ऐसे 4 लोगो को पकड़ा जिनपर पेपर लीक होने की झूठी खबर फैलाने का आरोप है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं दे रहे थे। आप भी इस भर्ती परीक्षा से जुड़े है तब आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आपको किसी तरह की झूठी अफवाह से बचना चाहिए और किसी भी तरह की ऑफिशियल सूचनाओं को ऑफिशियल वेबसाइट या भर्ती बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में धांधली करते 15 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली की योजना बनाई हुए 15 लोगो को एटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से 2 लाख रुपए, 64 मार्कशीट, 30 जाति प्रमाण पत्र, 30 मूल निवास, 23 एडमिट कार्ड बरामद किए गए है। 

Leave a Comment