UP Police Constable Exam Cancelled: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, ReExam कब तक?, जानें पूरी खबर

UP Police Constable Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 24 फरवरी 2024 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया है। साथ ही 6 महीने के भीतर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया। छात्र इलाहबाद में धरना प्रदर्शन भी करते दिखाई दिए थे।

छात्रों ने बोर्ड पर आरोप लगाए था कि परीक्षा पेपर एक दिन पहले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बोर्ड ने हाल ही में छात्रों से सबूत भी मांगे थे। जिसे देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के द्वारा लिया गया फैसला यकीनन ऐसे छात्रों के हित में रहेगा जो इस पेपर लीक के खिलाफ थे।

UP Police Constable Exam 2024 Cancelled

संस्था का नामउत्तर प्रदेश पुलिस विभाग
पदनामकांस्टेबल
कुल पद60244
परीक्षा प्रक्रियाऑफलाइन
परीक्षा स्टेटसरद्द
स्थानभारत

महत्वपूर्ण दिनांक

आवेदन प्रारंभ तिथि27/12/2023
अन्तिम तिथि16/01/2024
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि16/01/2024
सुधार तिथि17-20/01/2024
परीक्षा सिटी10/02/2024
परीक्षा तिथि17-18/02/2024
एडमिट कार्ड उपलब्ध13/02/2024
परीक्षा रद्द24/02/2024

इतने छात्र हुए परीक्षा में सम्मलित

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु 48 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमे 503000 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इस भर्ती परीक्षा को पूर्ण करने के लिए विभाग द्वारा 75 जिलों में 2385 परीक्षा के केंद्र बनाए गए। जहां परीक्षा का आयोजन किया गया।

UP Police Constable Exam Cancel 2024: परीक्षा जानकारी

इस भर्ती के लिए कुल 60244 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 27 दिसंबर 2023 से शुरू किए गए थे जो 16 जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लिए गए। उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को दो पालियों में आयोजित की गई।

पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रही। छात्रों ने बताया कि दोनों दिनों का पेपर लीक हुआ था। जिसे लेकर छात्रों द्वारा बोर्ड को सबूत भी सौप दिए गए। अब जाकर योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बोर्ड ने भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

दुबारा एग्जाम कब तब?

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का Reexam 6 महीने के भीतर पुनः कराने का आदेश दिया है। अब उत्तर प्रदेश में 60244 रिक्त कांस्टेबल पदों पर भर्ती 6 महीने के भीतर पुनः कराई जाएगी।

परीक्षा रद्द नोटिसClick Here
एडमिट कार्डClick Here
एग्जाम सिटीLink 1/ Link 2/
Link 3
सुधार लिंकClick Here
ऑनलाइन आवेदनClick Here
व्हाट्सएप ग्रुपClick Here
ऑफिशियल नोटिसClick Here
सिलेबसClick Here
टेलीग्राम चैनलClick Here
अन्य नौकरियांयहां देखें

Leave a Comment