UP Police Jobs: उत्तर प्रदेश पुलिस में 1 लाख पदों होगी सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान

UP Police Jobs: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1 लाख पदों पर भर्ती निकलने वाली है। जिसके लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में कहा कि अगले दो सालो के अंदर पुलिस विभाग 1 लाख और नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुरी की जायेगी।

हाल ही में प्रदेश में 60244 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। जिसके लिए ऑफलाइन परीक्षा पूर्ण कर ली गई है। अब फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के बाद चयन प्रकिया पूर्ण कर लो जायेगी। ऐसे युवा उम्मीदवार जो इस भर्ती में छूट गए थे। उनके लिए एक वार फिर से उप पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होगा।

अब छात्रों को जल्द फिर से पुलिस भर्ती का इन्तजार है। लेकिन आपको बता दे कि सूबे में अभी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। जिसे पूर्ण होने में 2 महीने का समय लग सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण होने के बाद ही आगामी भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया जायेगा। उत्तर प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी नई अपडेट के लिए पुलिस विभाग को अधिकारिक वेबसाइट या rojgarfocus.com पर नजर बनाए रखे। जहां भर्ती से जुड़ी ताजा अपडेट आप तक पहुंच सके।

2 thoughts on “UP Police Jobs: उत्तर प्रदेश पुलिस में 1 लाख पदों होगी सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान”

Leave a Comment