JNU Recruitment 2023: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रजिस्ट्रार, सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 388 पदो पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए जेएनयू भर्ती 2023 के माध्यम से नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए अच्छी बात है कि ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2023 है।
इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार जेएनयू दिल्ली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार जेएनयू भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर भी सीधे आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
JNU Recruitment Notification 2023 Details
NTA JNU Bharti 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, ऑनलाइन फीस सहित अन्य जरूरी सूचना नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े। अधिक जानकारी जुटाने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।
संस्था का नाम | जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय |
पदनाम | विभिन्न |
कुल पद | 388 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
स्थान | भारत |
अधिकारिक वेबसाइट | www.jnu.ac.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
आवेदन प्रारंभ तिथि | 20/02/2023 |
अन्तिम तिथि | 10/03/2023 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 10/03/2023 |
परीक्षा तिथि | – |
एडमिट कार्ड उपलब्ध | – |
आवेदन शुल्क
सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 1500 |
एससी /एसटी | 1000 |
भूगतान | परीक्षा शुल्क का भूगतान आप डेविड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते है। |
आयुसीमा
न्यूनतम आयु | – |
अधिकतम आयु | 40-50 वर्ष |
जेएनयू भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें। |
JNU Recruitment 2023 के लिए कुल वैकन्सी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार, सहायक, निजी सचिव, मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न 388 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार पदों के अनुसार आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है। उम्मीदवार पदों से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाने हेतु आधिकारिक अधिसूचना देखें।
JNU Recruitment 2023 के लिए जरूरी पात्रता
JNU मे भर्ती के लिए पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री होनी आवश्यक है। जो उम्मीदवार अनुभाग अधिकारी, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, निजी सचिव और पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, ऐसे उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना आवश्यक है। जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है। जरूरी पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
सिलेक्शन प्रकिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- पर्सनल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- जेएनयू भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jnu.ac.in से या नीचे दी गई लिंक पर जाकर भी सीधे आवेदन कर सकते है।
- लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते है।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे। जैसे अपना नाम, आधार नंबर, एजुकेशनल जानकारी आदि।
- सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दे।
- फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप इसे एक बार चेक जरूर करें।
- फॉर्म चेक करने के बाद इसे सबमिट कर दे।
- फॉर्म भरते समय फीस कटने का विशेष ध्यान रखे, अगर आप फीस देने की श्रेणी में आते है तो फीस पे जरूर करे अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।
- फीस कटने के बाद अपनी आखिरी प्रिंट निकाल ले। और इसे अपने पास रख ले।
ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
व्हाट्सएप ग्रुप | Click Here |
ऑफिशियल अधिसूचना | Click Here |
टेलीग्राम चैनल | Click Here |
अन्य नौकरियां | यहां देखें |
सारांश
इस पोस्ट के माध्यम से JNU Recruitment 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी साझा की गई है। अगर आपके पास JNU Bharti 2023 से जुड़ा कोई अन्य सवाल है तो आप हमे वेझिजक कॉमेंट में पूछ सकते है। अन्य सरकारी, प्राइवेट और कैंपस प्लेसमेंट नौकरियों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट Rojgarfocus.com पर हर दिन सबसे पहले मिलती है।
इस पोस्ट में मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ साझा ( शेयर) करना ना भूले। ताकि उन लोगो को भी JNU Vacancy 2023 के बारे में ताजा अपडेट सबसे पहले मिल सके। जिससे उन्हें भी NTA JNU Recruitment 2023 का लाभ मिल सके।